क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी ससुर खदेरी नदी पार करते समय बाइक सवार युवक डूबने लगा, ग्रामीणों ने बचाया*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी ससुर खदेरी नदी पार करते समय बाइक सवार युवक डूबने लगा, ग्रामीणों ने बचाया*

कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र के बरियावा गांव के पास बुधवार दोपहर ससुर खदेरी नदी पार करते समय बाइक सवार युवक अचानक पैर फिसलने से नदी में गिर गया और डूबने लगा। युवक को डूबता देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाला।
युवक की हालत गंभीर होने पर उसे तिल्हापुर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान विपिन पुत्र मुकेश यादव निवासी सेवथा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विपिन अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने बरोलहा गांव जा रहा था।
इसी दौरान बरियावा के पास ससुर खदेरी नदी को बाइक से पार करते समय उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिरकर डूबने लगा। घटना की सूचना मिलते ही चरवा और सराय अकिल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!