*कौशाम्बी चौराडीह मेला देखने जा रहे बाइक सवार युवकों को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, एक गंभीर*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी चौराडीह मेला देखने जा रहे बाइक सवार युवकों को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, एक गंभीर*
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के लालापुर स्थित हीरा गेस्ट हाउस के पास चौराडीह मेला देखने जा रहे बाइक सवार दो युवकों को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायल युवकों की पहचान शिवसागर पुत्र भैया लाल और मोहित पुत्र महेश, निवासी पैगाम्बरपुर, थाना संदीपन घाट के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से चायल सीएचसी पहुंचाया। मोहित की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों के मुताबिक कई बार उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक गड्ढों की मरम्मत नहीं कराई गई। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें



