E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी पिपरी थाना क्षेत्र*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी पिपरी थाना क्षेत्र*

पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई नकदी, शराब की बोतलें तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 27 जनवरी 2026 की रात कसेन्दा स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा सेंध लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी।

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ससूर खदेरी नदी पुल के पास से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने शराब की दुकान में चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!