E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्य

*कौशांबी में डीएम-एसपी ने यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

कौशाम्बी

*कौशांबी में डीएम-एसपी ने यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

Oplus_131072

कौशांबी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित यूपी बोर्ड परीक्षा–2026 के तहत जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ संयुक्त रूप से आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम ने परीक्षा व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने करारी इंटर कॉलेज, रियाज इंटर कॉलेज एवं दुर्गा देवी इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापकों एवं तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा नकल-विहीन, शुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाए।

निरीक्षण के समय सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की विशेष रूप से जांच की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कैमरे लगातार क्रियाशील रहें तथा उनकी प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, स्ट्रॉन्ग रूम की स्थिति तथा परीक्षा कक्षों में अनुशासन व्यवस्था का भी बारीकी से अवलोकन किया गया।

जिलाधिकारी ने दोहराया कि परीक्षा की निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन की मंशानुरूप पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!