क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी में अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी में अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार*

44 कार्टून पटाखे और करीब 19 किलो बारूद बरामद, मुकदमा दर्ज कर दोनों को भेजा जेल
कौशाम्बी। अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ कौशाम्बी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायअकील पुलिस ने अवैध पटाखा भंडारण के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में पटाखे और बारूद बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरायअकील पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सलमान पुत्र फारूक और तालिब पुत्र केशर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 44 कार्टून पटाखे और करीब 19 किलोग्राम बारूद बरामद किया गया।
बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अवैध रूप से पटाखे और विस्फोटक सामग्री रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मामला सरायअकील थाना क्षेत्र का है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!