*कौशाम्बी जातिसूचक टिप्पणी को लेकर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं में आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी जातिसूचक टिप्पणी को लेकर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं में आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग*
कौशाम्बी के सराय अकिल थाना क्षेत्र के बुद्धपुरी बाभन टोलिया में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि वीडियो में विक्रांत तिवारी नामक युवक द्वारा अनुसूचित जाति समाज के खिलाफ कथित तौर पर जातिसूचक एवं अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। महिलाओं के संबंध में भी आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया गया है।
वीडियो वायरल होने के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता सराय अकिल थाने पहुंचे और मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई एवं गिरफ्तारी की मांग की। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से वायरल वीडियो की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
नोट: वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस की जांच और आधिकारिक पक्ष के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

