*कौशाम्बी परचून की दुकान पर सामान लेने पहुंचे होमगार्ड जवान पर रुपये निकालने का आरोप*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी परचून की दुकान पर सामान लेने पहुंचे होमगार्ड जवान पर रुपये निकालने का आरोप*
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ बाजार में शुक्रवार दोपहर परचून की दुकान पर सामान लेने पहुंचे एक होमगार्ड जवान पर दुकान के गल्ले से रुपये निकालने का आरोप लगा है।
दुकानदार के मुताबिक, वह सामान देने के लिए व्यस्त था। इसी दौरान होमगार्ड जवान ने कथित तौर पर गल्ले से रुपये निकाल लिए। कुछ देर बाद जब दुकानदार गल्ले में रुपये रखने पहुंचा तो रकम गायब देखकर उसके होश उड़ गए।
दुकानदार ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, जिसमें एक होमगार्ड जवान गल्ले से रुपये निकालता हुआ दिखाई दे रहा है। दुकानदार का दावा है कि गल्ले में करीब 5 हजार रुपये रखे थे।
सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दुकानदार की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है और फुटेज के आधार पर होमगार्ड जवान की तलाश की जा रही है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें
