*कौशाम्बी यमुना में नहाने गई युवती गहरे पानी में डूबी, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी यमुना में नहाने गई युवती गहरे पानी में डूबी, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी*
कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर यमुना नदी में नहाने गई एक युवती गहरे पानी में डूब गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश शुरू करा दी है।
जानकारी के मुताबिक, तिल्हापुर गांव निवासी करिश्मा (पुत्री स्व. महेश पासी) अपनी सहेलियों के साथ यमुना नदी में नहाने गई थी। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चली गई और डूब गई। साथ मौजूद सहेलियों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।
घटना की सूचना मिलते ही सराय अकिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से यमुना में युवती की तलाश शुरू कराई। बताया जा रहा है कि हादसा रूसहाई और महारानियां घाट के पास हुआ है।
बेटी के यमुना में डूबने की जानकारी मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। युवती के डूबने की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फिलहाल गोताखोर यमुना नदी में युवती की तलाश कर रहे हैं। पुलिस घटनाक्रम की जानकारी जुटाने के साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। युवती के मिलने को लेकर परिजन और ग्रामीण लगातार घटनास्थल पर मौजूद हैं। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें


