*कौशाम्बी तेज रफ्तार आयशर डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम*
कौशाम्बी

*कौशाम्बी तेज रफ्तार आयशर डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम*
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी पावर निवासी बीरेंद्र कुमार पटेल (पुत्र राम संजीवन) की गुरुवार को सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह किसी निजी कार्य से बाइक से चायल बाजार गए थे। घर लौटते समय नाईम मियां का पूरा के पास तेज रफ्तार आयशर डीसीएम ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बीरेंद्र कुमार पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पिपरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
उधर, जैसे ही युवक की मौत की खबर परिजनों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में भी इस घटना को लेकर शोक का माहौल है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें


