क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी | आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर सरकारी राशन बेचने का आरोप, वीडियो वायरल*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी | आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर सरकारी राशन बेचने का आरोप, वीडियो वायरल*

कौशाम्बी जिले के मूरतगंज ब्लॉक स्थित जलीलपुर आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकत्री रूपा शर्मा पर गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छोटे बच्चों के लिए मिलने वाले सरकारी पोषण आहार को कथित रूप से बेचने का आरोप लगा है।
बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने राशन ले जा रहे लोगों को रोककर जांच की, जिसमें बच्चों के पोषण आहार से संबंधित खाद्यान्न मिलने का दावा किया गया। आरोप है कि सरकारी लाल चावल सहित अन्य खाद्यान्न असतुल्लागंज निवासी अमर सिंह के माध्यम से बेचा जा रहा था।
सरकारी राशन बाइक से ले जाए जाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी संबंधित प्रशासन द्वारा नहीं की गई है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करता है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!