क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी: चकमार्ग निर्माण को लेकर गांव में बवाल, वीडियो वायरल*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी: चकमार्ग निर्माण को लेकर गांव में बवाल, वीडियो वायरल*

कौशाम्बी के सरायअकिल थाना क्षेत्र के डहिया गांव में चकमार्ग निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान जमकर हंगामा होने का मामला सामने आया है।
प्रधान प्रतिनिधि श्रवण कुमार ने आरोप लगाया है कि घनश्याम, राजीव, श्रीश्याम समेत कई लोगों ने सरकारी चकमार्ग निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न की, जेसीबी चालक को मौके से भगा दिया और कार्य रुकवा दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चकरोड निर्माण कराने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
मामले को लेकर प्रधान प्रतिनिधि ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।
मामला: डहिया गांव, थाना सरायअकिल, जनपद कौशाम्बी पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!