*पति की दूसरी शादी की आशंका से नाराज महिला पानी की टंकी पर चढ़ी, दो घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा*
प्रयागराज
*पति की दूसरी शादी की आशंका से नाराज महिला पानी की टंकी पर चढ़ी, दो घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा*
प्रयागराज | सैदाबाद
सैदाबाद क्षेत्र के निमहरा गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अपने पति की कथित दूसरी शादी और दहेज उत्पीड़न के विरोध में पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गई। महिला करीब दो घंटे तक टंकी पर बैठी रही, जिससे गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान ऋतु भारती के रूप में हुई है। उसकी शादी वर्ष 2023 में उतराव थाना क्षेत्र के मर्दापुर गांव निवासी रोहित भारती से हुई थी। ऋतु का मायका पुरुषोत्तमपुर गांव में है।
महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इस संबंध में वह पहले ही ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा चुकी है। ऋतु ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है। इसी से आहत होकर उसने विरोध स्वरूप पानी की टंकी पर चढ़कर अपनी नाराजगी जताई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी समझाने-बुझाने के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।
