*कौशाम्बी से बड़ी खुशख़बरी: बिहार में बीजेपी की शानदार जीत पर कार्यकर्ताओं में उल्लास*
कौशांम्बी
*कौशाम्बी से बड़ी खुशख़बरी: बिहार में बीजेपी की शानदार जीत पर कार्यकर्ताओं में उल्लास*
कौशाम्बी। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के गृह जनपद कौशाम्बी में जश्न का माहौल देखने को मिला।
जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का उत्सव मनाया और खुशी का इजहार किया।
बीजेपी की इस जीत को कार्यकर्ताओं ने विकास और सुशासन की जीत बताया। पार्टी कार्यालय में सुबह से ही बधाइयों का दौर चलता रहा। ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी कर जीत का स्वागत किया।
धर्मराज मौर्य ने कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी नेतृत्व की नीतियों में जनता के विश्वास की प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में कौशाम्बी संगठन मजबूत होकर नई ऊँचाइयों पर काम करता रहेगा।
जिलेभर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर भी बधाइयों की बाढ़ ला दी।
कौशाम्बी में बीजेपी की जीत का यह जश्न देर शाम तक जारी रहा।


