*माघ मेला-2026 की तैयारियों का पुलिस आयुक्त द्वारा स्थलीय निरीक्षण*
प्रयागराज
*माघ मेला-2026 की तैयारियों का पुलिस आयुक्त द्वारा स्थलीय निरीक्षण*

माघ मेला-2026 के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु दिनांक 18 नवम्बर 2025 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज श्री जोगेन्द्र कुमार द्वारा मेला क्षेत्र का व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों तथा यातायात नियंत्रण की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया।
पुलिस आयुक्त ने मेला क्षेत्र में तैनात संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता बताते हुए भीड़ प्रबंधन, मार्ग-चिह्नांकन, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कवरेज और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को सुदृढ़ करने पर जोर दिया।
इस निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. अजय पाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त नगर/यातायात, सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस लाइन्स, सहायक पुलिस आयुक्त झूंसी, प्रतिसार निरीक्षक रिज़र्व पुलिस लाइन्स सहित अनेक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।