*कौशाम्बी सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलटा धान लदा ई-रिक्शा, बाल-बाल बचा चालक*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलटा धान लदा ई-रिक्शा, बाल-बाल बचा चालक*
पिपरी थाना क्षेत्र के लालापुर गांव में दोपहर की घटना
धान लदा ई-रिक्शा अचानक सड़क किनारे पानी से भरे बड़े गड्ढे में जाकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और ग्रामीणों ने मिलकर गड्ढे में पलटे ई-रिक्शा को बाहर निकाला।
ग्रामीणों का आरोप है कि लालापुर गांव में हीरा वाटिका के सामने सड़क किनारे बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता। ग्रामीणों के मुताबिक यहां आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन अभी तक पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द गड्ढों को दुरुस्त कराए, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं?
स्थान: लालापुर गांव, पिपरी थाना क्षेत्र, कौशाम्बी पुरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें


