*कौशाम्बी अवैध तरल यूरिया फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी अवैध तरल यूरिया फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार*
कौशाम्बी के चरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंसौर में पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध तरल यूरिया बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारकर बड़ा खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अनुदानित यूरिया, डीईएफ (DEF) सामग्री, मशीनें और अन्य उपकरण बरामद किए गए।
मौके से राजबहादुर, सुनील पासी और मानवेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक बालक को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने फैक्ट्री को सील कर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है कि अवैध तरल यूरिया की सप्लाई किन-किन जिलों में की जा रही थी। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

