*कौशाम्बी कक्षा-5 के छात्र की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, 6 शिक्षक निलंबित, 2 पर विभागीय जांच*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी कक्षा-5 के छात्र की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, 6 शिक्षक निलंबित, 2 पर विभागीय जांच*
कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर सुधवर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा-5 के छात्र की मौत के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए 6 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि 2 शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।
विद्यालय में पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने तत्काल प्रभाव से 7 शिक्षकों की अस्थायी तैनाती कर दी है। विभाग का कहना है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारु रूप से संचालित रहे और विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए यह कदम उठाया गया है।
गौरतलब है कि पहाड़पुर सुधवर गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा-5 के छात्र की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया था। मामले को लेकर विभागीय स्तर पर जांच जारी है और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

