क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी: एम्बुलेंस और कार की जोरदार टक्कर, मां-बेटे की दर्दनाक मौत*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी: एम्बुलेंस और कार की जोरदार टक्कर, मां-बेटे की दर्दनाक मौत*

कौशाम्बी जनपद के महेवाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसवां के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एम्बुलेंस और कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में कार सवार मां-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिता और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि कार सवार परिवार प्रतापगढ़ जनपद का रहने वाला है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!