क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी: पिता की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, 15 हजार का इनामी आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी: पिता की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, 15 हजार का इनामी आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे*

कौशाम्बी पुलिस ने पिता की गोली मारकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, जमीन बेचने को लेकर पिता-पुत्र के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान आरोपी बेटे ने अपने ही पिता को अवैध तमंचे से गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस की इस कार्रवाई को मंझनपुर थाना पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!