*कौशाम्बी: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली कटौती के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन*
कौशाम्बी

*कौशाम्बी: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली कटौती के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन*
कौशाम्बी में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बिजली की भारी कटौती को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता मंगलवार को सरकार के खिलाफ लामबंद हो गए। सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ हल्ला-बोल किया।
प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर जनसमस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है, बेरोजगारी युवाओं के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है और बिजली कटौती से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लोग भारी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।
प्रदर्शन के बाद सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जनहित की समस्याओं के समाधान की मांग की। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।
