क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी: फुल्की के पैसे मांगने पर पानी-पूरी विक्रेता पर चाकू से हमला, हालत गंभीर*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी: फुल्की के पैसे मांगने पर पानी-पूरी विक्रेता पर चाकू से हमला, हालत गंभीर*

कौशाम्बी। जिले के सैनी थाना क्षेत्र के कमासिन चौराहे पर एक पानी-पूरी (फुल्की) विक्रेता पर महिला द्वारा चाकू से हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक महिला ने पानी-पूरी खाने के बाद भुगतान को लेकर दुकानदार से विवाद कर लिया। विवाद बढ़ने पर महिला ने कथित तौर पर चाकू निकालकर विक्रेता पर हमला कर दिया। हमले में चाकू दुकानदार के पेट में लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही सैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
दिनदहाड़े हुई इस घटना से कमासिन चौराहे और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!