*पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम*
कौशाम्बी
*पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम*
कौशाम्बी। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव निवासी अनुज शर्मा की बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए बाइक से वाराणसी जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, राम वन गमन मार्ग पर परसरा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश में जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।
