*कौशांबी: चोरी के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार, सोना-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद*
कौशाम्बी

*कौशांबी: चोरी के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार, सोना-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद*
कौशांबी। करारी थाना पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से सोना-चांदी के आभूषण तथा 2,500 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, करीब दो महीने पहले करारी थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर कस्बे में एक सूने घर को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को सफलता मिली और आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोना-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।
