*लखनऊ : राजपासी राजा कंस के मुद्दे पर लाखन आर्मी ने जताई नाराजगी, सांसद से उठाए सवाल*
लखनऊ
*लखनऊ : राजपासी राजा कंस के मुद्दे पर लाखन आर्मी ने जताई नाराजगी, सांसद से उठाए सवाल*
लखनऊ में लाखन आर्मी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी उम्मीद और विश्वास के साथ मोहनलालगंज से सांसद R. K. Chaudhary के आवास पहुंचे। संगठन का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि सांसद राजपासी राजा कंस के गौरवशाली इतिहास, उनके किले और उनसे जुड़ी समाज की भावनाओं पर खुलकर अपनी बात रखेंगे, लेकिन संबोधन के दौरान इस विषय का उल्लेख नहीं किया गया।
लाखन आर्मी ने इसे पासी समाज की ऐतिहासिक विरासत और स्वाभिमान से जुड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि समाज के लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि यदि जनप्रतिनिधि अपने महापुरुषों और समाज की आस्थाओं से जुड़े विषयों को प्रमुखता से नहीं उठाएंगे, तो उनकी आवाज सदन तक कैसे पहुंचेगी।
संगठन के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने सांसद के समर्थन में लोगों से वोट मांगने का काम किया था, इसलिए समाज को उनसे अधिक उम्मीदें थीं। उनका कहना है कि अब समाज स्वयं स्थिति का आकलन करेगा और भविष्य में अपने सम्मान, अधिकारों और हितों को ध्यान में रखकर निर्णय लेगा।
लाखन आर्मी ने स्पष्ट किया कि राजपासी राजा कंस के सम्मान, उनकी ऐतिहासिक धरोहरों और संबंधित स्थलों की सुरक्षा को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

