*कौशाम्बी बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न*
कौशाम्बी

*कौशाम्बी बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न*
आगामी त्योहार बकरीद को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सैनी कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम योगेश कुमार गोंड एवं क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र तिवारी ने ग्राम प्रधानों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ विस्तार से चर्चा की।
अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी हाल में न की जाए। साथ ही खुले स्थानों पर बकरे या अन्य पशुओं की कुर्बानी पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने कहा कि कुर्बानी केवल बंद स्थानों पर ही की जाए, ताकि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों और क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे।
बैठक में आपसी भाईचारा, शांति व्यवस्था और कानून का पालन करने की अपील की गई। प्रशासन ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।
