*लखनऊ : यूजीसी रेगुलेशन 2026 को लेकर प्रदर्शन के दौरान रेलवे ट्रैक पर उतरीं Pallavi Patel*
लखनऊ
*लखनऊ : यूजीसी रेगुलेशन 2026 को लेकर प्रदर्शन के दौरान रेलवे ट्रैक पर उतरीं Pallavi Patel*

#लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर यूजीसी रेगुलेशन 2026 को लागू करने की मांग को लेकर अपनादल कमेरावादी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सिराथू विधायक Pallavi Patel समर्थकों के साथ रेलवे ट्रैक पर उतर गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रेगुलेशन 2026 को जल्द लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर ट्रैक से हटाया।
इस दौरान कुछ समय के लिए रेल संचालन भी प्रभावित होने की सूचना है। प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

