E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी में बिजली बिल संशोधन के नाम पर ठगी, बिलिंग सुपरवाइजर पर आरोप*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी में बिजली बिल संशोधन के नाम पर ठगी, बिलिंग सुपरवाइजर पर आरोप*

Oplus_131072

कौशाम्बी जिले से धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें बिजली विभाग के एक बिलिंग सुपरवाइजर पर ठगी के आरोप लगे हैं। आरोप है कि बिजली बिल में संशोधन कराने के नाम पर पीड़ित से 21 हजार रुपये वसूल लिए गए।
पीड़ित छोटे लाल (पुत्र बुधई), निवासी ग्राम भक्तन का पूरा, तहसील मंझनपुर, ने इस मामले को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों सहित पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी है। पीड़ित का कहना है कि उनसे बिल सुधार के नाम पर पैसे लिए गए, लेकिन न तो कोई संतोषजनक कार्रवाई हुई और न ही रकम वापस की गई।
बताया जा रहा है कि यह मामला मंझनपुर तहसील क्षेत्र के भक्तन का पूरा गांव का है, जहां इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा जा रहा है।
पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और पीड़ित को कब तक न्याय मिल पाता है।
👉 पीड़ित की जुबानी पूरी कहानी सुनने के लिए वीडियो देखें। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!