क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी सरकारी राशन कम देने का कोटेदार पर आरोप, पीड़ित ने SDM से लगाई न्याय की गुहार*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी सरकारी राशन कम देने का कोटेदार पर आरोप, पीड़ित ने SDM से लगाई न्याय की गुहार*

कौशाम्बी। चायल ब्लॉक के चकबादशाहपुर गांव निवासी जयकरन सिंह पुत्र बुलाकी लाल ने गांव के कोटेदार पर सरकारी राशन कम देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि नापतौल के समय राशन पूरा किया जाता है, लेकिन इसके बाद राशन में से कुछ हिस्सा निकाल लिया जाता है।
जयकरन सिंह के मुताबिक, विरोध करने पर कोटेदार कथित तौर पर कहते हैं कि अगर राशन कम लगता है तो लेने मत आना और जहां जाना हो चले जाओ। पीड़ित का यह भी आरोप है कि गांव के अन्य कार्डधारकों को भी कम राशन दिया जा रहा है।
पीड़ित के अनुसार, कोटेदार के पास दो तराजू-कांटे रखे जाते हैं। आरोप है कि सरकारी तराजू पर राशन की नापतौल करने के बाद कार्डधारक को राशन देने के लिए दूसरे कांटे का इस्तेमाल किया जाता है।
मामले को लेकर पीड़ित जयकरन सिंह ने उपजिलाधिकारी चायल के यहां शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना है कि प्रशासन मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करता है।
पीड़ित ने सुनाई अपनी जुबानी पूरी कहानी। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!