*कौशाम्बी में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 6 के खिलाफ FIR; 12 कनेक्शन काटे गए*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 6 के खिलाफ FIR; 12 कनेक्शन काटे गए*
कौशाम्बी। बिजली चोरी और बकाया वसूली को लेकर बिजली विभाग ने मूरतगंज क्षेत्र में अभियान चलाकर कार्रवाई की। विभागीय टीम ने सकाड़ा गांव में जांच के दौरान बिजली चोरी के मामले में 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई।
वहीं, एक लाख रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया पाए जाने पर विभाग ने 12 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिजली चोरी करने और लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा।
बिजली विभाग की ओर से बकायेदारों और बिजली चोरी के मामलों में आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही गई है।
स्थान: सकाड़ा गांव, मूरतगंज क्षेत्र, कौशाम्बी
पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें
