क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशांबी: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप*

कौशाम्बी

*कौशांबी: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप*

कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरादपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान बबली पत्नी सूरज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीती रात उसका शव कच्चे मकान के अंदर प्लास्टिक की रस्सी के सहारे धन्नी से लटका मिला।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका के मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बबली को दहेज की मांग पूरी न होने के कारण प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया, ताकि मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा सके।
वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना को लेकर गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
नोट: दहेज हत्या के आरोप मायके पक्ष द्वारा लगाए गए हैं। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!